boltBREAKING NEWS

बागा का खेड़ा में पूजित अक्षत कलश का किया स्वागत

बागा का खेड़ा में पूजित अक्षत कलश का किया स्वागत

रायला (लकी शर्मा ) रायला क्षेत्र के बाग का खेड़ा में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अक्षत कलश गांव में पहुंचा तो सभी सनातनी धर्म प्रेमियों ने ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया। गांव में शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर गाँव की महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए सर्व समाज के  लोगों ने निमंत्रण को स्वीकार किया और 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को मेरा गांव -मेरी अयोध्या की तर्ज पर मनाने का संकल्प लिया।